बेमुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान में - नूर मुहम्मद `नूर

नूर मुहम्मद `नूरनूर मुहम्मद `नूर17 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads


बे-मुल्क हो रहा है जो हिन्दोस्तान में
हर पल समा रहा है मेरे ज़ेहनो-जान में

भाषा तो खैर आपकी दुमदार हो गई
क्या आग भी नहीं है ज़रा- सी ज़ुबान में

यह कौन पूछता है उधर खाँसता हुआ
है और कितनी देर अभी भी बिहान में

कुछ इस तरह से लोग दिले-रहनुमा में हैं
ज्यूँ गंदगी भरी हो किसी नाबदान में

फिरता था जिसके पीछे ज़माना वो आज कल
तन्हा पड़ा हुआ है अँधेरे मकान में

गिरते हो बार-बार अँधेरे में ‘नूर’ तुम
अब भी कहीं कमी है तुम्हारी उड़ान में
नूर मुहम्मद `नूर
About the poet

नूर मुहम्मद `नूर

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नूर मुहम्मद `नूर

  1. बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़ - नूर मुहम्मद `नूर

    बेहयाई, बेवफ़ाई, बेईमानी हर तरफ़धीरे-धीरे मर रहा आँखों का पानी हर तरफ़

    12.4K reads
  2. खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत में - नूर मुहम्मद `नूर

    खेत के बाहर हैं फ़स्लें और पानी खेत मेंइतना बरसाया खुदा ने मेहरबानी खेत में

    12.4K reads
  3. वे ख़ामख़ाह हथेली पे जान रखते हैं - नूर मुहम्मद `नूर

    वे ख़ाम-ख़्वाह हथेली पे जान रखते हैंअजीब लोग हैं मुँह में ज़ुबान रखते हैं

    12.4K reads
  4. हमको हर दिन उबाल कर मालिक - नूर मुहम्मद `नूर

    हमको हर दिन उबाल कर मालिकहर घड़ी मत हलाल कर मालिक

    12.4K reads
  5. सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहीं - नूर मुहम्मद `नूर

    सुबह का चावल नहीं है, रात का आटा नहींकिसने ऐसा वक़्त मेरे गाँव में काटा नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like