मेरे हमसफर - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

जख्म जितने थे
सब हरे हुए
दर्द इतना है
पर कोई चारागर नहीं
दिल के कत्लगाह में
कत्ल होने को तैयार बैठे रहे हम
दर्द-ए पिन्हां थे
पर कह न सके
तेग-ए इश्क से घायल हम दोनों
कौन किसका जख्म भरे ए दिल
जिस्म दहकता लावा बन
सुलगता रहा
आंसुओं से लिपटी रात
भींगती रही
रंग-बेरंग हुई
ख्वाब-बेख्वाब हुए
दिल –ए- गमदीद की
कौन फिक्र करे
ए दिल अब कोई हमसफीर नहीं
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like