उम्र - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

उम्र अब आई है मेरे पास
मेरी बेटी बन
सीने से लिपटी है शोख़ चंचल-सी वह
कितनी मासूम-सी है अदा
कैसी इठलाती है
बलखाती है
मेरा बचपन जैसे लौट आया है
पागलों-सा मैं
जंगलों से गुज़रता फिरूँ
नदियों को मापता हुआ
सूरज मेरे दामन में है
आँखों में चाँदनी
उम्र बेख़ौफ़ है ।
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like