प्रेम - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

मैं क्या कहूँ
मुझसे पहले भी जाने कितनी बार
दुहराया गया है यह शब्द
कितनी बार रची गई है कविता

कितनी बार
लिखा गया है इतिहास ‘ढाई आखर’ का
जिसमें सिमट गई है पूरी दुनिया
पूरा ब्रह्माँड
पूरा देवत्व

इस आपा-धापी समय में
प्रेम कहीं गुम-सुम पड़ा है
चाहती हूँ फिर से जगाएँ हम
ठीक वैसे ही जैसे
समुद्र के बीच से जगती है लहरें
जैसे बादलों की छाती से फूटती है बौछारें
जैसे शाम की धुली अलसाई हवा कर जाती है रूमानी बातें
जैसे सूखते सोते
अचानक भर जाते हैं लबालब

आओ एक बार फिर धमनियों में
रक्त की तरह फैल जाओ प्रेम !
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories