आना तुम कभी - निवेदिता

निवेदितानिवेदिता4 Sept 1965

3 min read · 12.4K reads

गीली आंखों में यादों के कुछ बादल उमड़े हैं
भीगा-भीगा मन याद करता है
शफ्फाक दिन
बसंत की ढेर सारी हरी पत्तियां

दिल का परींदा उड़ जाता है
हंसती आंखों में ख्वाब लिए
सड़कों पर फिरते वे दिन याद है

रातों में मीठी नदियों सा बहना
एक देह का नदी में उतरना
और गुलमोहर सा खिल जाना याद है
धूप का शाखों पर गिरना
किसी किताब से निकलकर शब्दों का
बह जाना

एक भीगी सुबह और अंतहीन विस्मृति
बेचैन चुम्बनों के साथ
तुम्हें विदा करना याद है.
निवेदिता
About the poet

निवेदिता

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like