शहर में तेरे वो भी मौसम ऐ दिल आने वाले हैं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

शहर में तेरे वो भी मौसम ऐ दिल आने वाले हैं
आन मिले के रिश्तों को भी लोग भुलाने वाले हैं

सोच के अपने ख़ालीपन को,बैन न कर हलकान न हो
ख़ुश्क नदी हम तेरे किनारे नीर बहाने वाले हैं

आँखों में खामोश हुए अब शोर मचाते आँसू भी
हिज़्र की शब, बर्फ़ीली रुत, सन्नाटे छाने वाले हैं

आना-जाना लगा रहेगा, तेरी बज़्म सजी रहे
कितने यार सिधार गए, अब हम भी जाने वाले हैं

सोच रहे थे बंद हवा की दावत दें तो कैसे दें
हमने देखा कुछ दीवाने दीप जलाने वाले हैं

बीत गया बरसात का मौसम और उन्हें अब लिखूँ क्या
जाड़ों के मेहमान परिंदे, लौट के आने वाले हैं
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like