शहर की भीड़ से भागूँ तो है सहरा दरपेश - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

शहर की भीड़ से भागूँ तो है सहरा दरपेश
नफ़अ* के नाम पे इक और ख़सारा दरपेश

थक के बाज़ार से लौटा हूँ तो घर सामने है
यानी तन्हाई को इक और ख़राबा* दरपेश

शुक्र करता था कि बादल तो धुँए का गुज़रा
अब है इक आग उगलता हुआ दरिया दरपेश

लफ़्ज़ को चीरूँ तो इक मुर्दा सदाक़त* मौजूद
आँख खोलूँ तो है मरता हुआ लम्हा दरपेश

आइना सौंप रहा है मेरा चेहरा मुझको
जिससे भागा था ये दिल है वही नक़्शा दरपेश
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like