फिर वही आवारगी है, फिर वही शर्मिंदगी - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

उम्र के अय्याम* गुज़रे, रह गई शर्मिंदगी
ज़िंदगी क्या हमसे पूछो, ज़िंदगी शर्मिंदगी

सच कहूँ तो याद हैं लेदे के दो ही हालतें
बेख़ुदी की कज-ख़रामी*, होश की शर्मिंदगी

अब मलामत* का भी कुछ दिल पर असर होता नहीं
बेहिसी बढ़ने लगी, जाती रही शर्मिंदगी

उम्र-भर की अंजुमन-आराइयो* से क्या मिला
इब्तदा* की सरख़ुशी, अंजाम की शर्मिंदगी

हर शिकायत पर, वो उसकी बेनियाज़ाना* हँसी
पूछिए मत, किस तरह हमने सही शर्मिंदगी

ख़ानक़ाही चंद दिन की गोशा-गीरी* और बस
फिर वही आवारगी है, फिर वही शर्मिंदगी
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like