मुक़द्दर का लिखा हूँ मैं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो
इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो

मेरा क्या है, कोई देखे कि न देखे मुझको
सुबह के डूबते तारे की ज़ियां* हूँ मैं तो

अब यह सूरज मुझे सोने नहीं देगा शायद
सिर्फ़ इक रात की लज़्ज़त का सिला* हूँ मैं तो

वो जो शोलों से जले उनका मुदावा* है यहाँ
मेरा क्या ज़िक्र कि शबनम से जला हूँ मैं तो

तुम जो चाहो भी तो फिर सुन न सकोगे मुझको
दूर जाते हुए क़दमों की सदा हूँ मैं तो

कौन रोकेगा तुझे दिन की दहकती हुई धूप
बर्फ़ के ढेर पे चुपचाप खड़ा हूँ मैं तो

लाख मोहमल* सही पर कैसे मिटाएगी मुझे
जिन्दगी! तेरे मुक़द्दर का लिखा हूँ मैं तो
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like