मेरी पलकों पे ठहरी हुई धूप है - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

6 min read · 12.4K reads

ये जो फैली हुई है दरो-बाम* पर
जिसको कहते हैं सब चाँदनी, धूप है
घर से बाहर निकलकर तो देखो ज़रा
ये ख़ुनक* रोशनी रात की धूप है

अपने कमरे के दरवाज़े मूँदे हुए
दिन को बिस्तर में तारे उगाता हूँ मैं
सिमटी-सिमटी सी, नादिम सी, ख़ामोश सी
मेरे आँगन में बैठी हुई धूप है

सर-बुरीदा*, घनी घास के दरमियाँ
वो वादी है, उसमें उतरते हुए
सर उभारा तो देखा वही हिद्दते*
वो ही लू के थपेड़ें, वही धूप है

तुम उन्हीं वादियों में डुबो दो मुझे
डूब जाता है झुलसा हुआ दिन जहाँ
मेरी आँखों में सूरज है दहका हुआ
मेरी पलकों पे ठहरी हुई धूप है

आस्माँ! तेरी बाहों से लिपटा हुआ
कोई आवारा बादल का टुकड़ा भी है
अब तो पत्ते का भी सर पे साया नहीं
जिस तरफ भी चलो, धूप ही धूप है

अब वो मौसम कहाँ है, वो झीलें कहाँ
मैं जो पूछूँ भी तो क्या बताए कोई
पर सुखाते थे आबी परिंदे जहाँ
क्या ये बस्ती वही है, वही धूप है

मैं कि जाड़ों की रातों का ठिठुरा हुआ
तेरे नज़दीक आया हूँ ऐ जिंदगी
इक किरन मेरी झोली में भी डाल दे
तेरी मुट्ठी में तो सुबह की धूप है।
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like