मेरे दामन में क्या रहा - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

अनजाने हादिसात का खटका लगा रहा
नींद आ रही थी रात मगर जागता रहा

वो सिरफिरी हवा थी आई गुज़र गई
इक फूल था, जो दिल की तरह कांपता रहा

मैं क्या था, शाखे-जर्द का इक बर्गे-खुश्क था
निकला जो आँधियों से तो शोलों में जा रहा

मेरा ही रूप था जो पसे-पर्दा-ए-वजूद*
नफ़रत से सारी उम्र मुझे देखता रहा

तेज आँधियों में गर्दे-सफ़र तक न बच सकी
मत पूछ, मुझसे अब मेरे दामन में क्या रहा

पानी के आर-पार निगाहें न जा सकीं
दरिया इश्क और भी तहे-दरिया छुपा रहा
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like