मेरा जिस्म सूली पे लटका हुआ है - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

मेरी प्यास शोलों से सींची गई है
मेरा प्यार पारे से ढाला गया है
मुझे जानने को सभी जानते हैं
मगर वो कहां है, जो पहचानता है

ये सच है, मुझे दूसरे जी रहे हैं
मगर ये सितम मुझपे तन्हा नहीं है
यहाँ हर कोई अपने ही रोज़ो-शब* में
किसी और की जिंदगी जी रहा है

अगर आज की रात तुम आ सको तो
तुम्हें मैं ये दिलचस्प मंज़र दिखाऊँ
कि मैं अपने बिस्तर पर तन्हा पड़ा हूँ
मेरा जिस्म सूली पे लटका हुआ है

मैं वो फूल हूँ अजनबी मौसमों का
जिसे चुन के ख़ुद सर चढ़ाया था तुमने
वो सूखा हुआ ख़ुश्क पत्ता नहीं हूँ
जो शाख़ों से दामन पे खुद आ गिरा है

मैं क्यों हूँ, अगर हूँ.. तो क्यों जी रहा हूँ?
मुझे किसलिए ये सज़ा दी गई है
ख़ुदा जाने ये कनखजूरा-सा क्या है,
जो हरदम मेरे ज़हन में रेंगता है।
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like