जो आँखों से गुज़रा नहीं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

आने वाले दिनों को भी हम जी चुके
अब यहाँ कोई मौसम अनोखा नहीं
आओ अब अपने बिस्तर लपेटें, चलो
उस नगर में जो आँखों से गुज़रा नहीं

पत्तियाँ झड़ गई, फूल मुरझा गए,
कितना सुनसान है पेड़ एहसास का
इसकी शाख़ों पे जिसका बसेरा था कल
वो परिंदा भी तो आज लौटा नहीं

जिसको दुश्मन कहूँ कोई ऐसा नहीं
अब तो जो भी मेरा बही-ख़्वाह* है
ये जो हर साँस पीने पे मजबूर हूँ
मैंने ये ज़हर ख़ुद तो ख़रीदा नहीं

इश्तहाओं* के बे-वर्ग सहारा* में अब
गुमशुदा लज़्ज़ते ढूँढ़ती है जबाँ
ऐ ज़मीं! तेरे दामन में वो फल भी है
जायक़ा जिसका दुनिया ने चखा नहीं

अपने पुरखों का वारिस हूँ फिरता हूँ मैं,
दर-ब-दर अपनी झोली में डाले हुए
सारे सिक्के जो टकसाल बाहर हुए,
सारे अलफ़ाज़ वो जिनके माना* नहीं
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like