जिए जाते थे लोग - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

आप-अपनी ज़ांत के शोलों में जल जाते थे लोग
क्या अंधेरा था कि जिससे रोशनी पाते थे लोग
      
ग़ुफ़्तगू में ढ़ूँढ़ते थे, कान ज़ज़्बों का सुराग
और जो कुछ दिल में आता था, सो कह जाते थे लोग

रूप का मंदिर भी देखा, हर दरीचा बंद था
नीम-उर्या* जिस्म दीवारों पे लटकाते थे लोग

तूने ए पतझड़ के मौसम! वो समाँ देखा नहीं
घर को जब क़ागज के गुल-बूरे लिए जाते थे लोग

ख़ुदफ़रेबी* का धुँधलका की ग़नीमत था कि जब
दिल को बे-बुनियाद उम्मीदों से बहलाते थे लोग

और बढ़ जाती थी बाज़ारों की रौनक़ दिन ढले
घर के सन्नाटे से घबराकर निकल आते थे लोग

काश! इक पल अपनी मर्ज़ी से भी जीकर देखते
जाने किस-किस के इशारों पर जिए जाते थे लोग
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like