दो चार राही पास-पास - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

सिलवटें ही सिलवटें हैं टेढ़ी-मेढ़ी पास-पास
घर है जंगल और दीवारें हैं इतनी पास-पास

खा गया दोनों की आख़िर इक अजब ज़हराबे-तल्ख़*
साँस लेते आ रहे थे, झील नगरी पास-पास

सिर्फ़ इक पतली गली ही दरमियाँ है, देखिए
वज़अ-शाही, फ़ाकामस्ती और दिल्ली पास-पास

बूढ़ा बरगद, छाँव और कारें धुआँ देती हुईं
बैठ जाते हैं कभी दो चार राही पास-पास

और किसने इस तरह काटी है अपनी जिन्दगी
जैसे इक बिस्तर पे दो बच्चे हों, जिद्दी पास-पास

इतनी मुद्दत बाद आया है तो यों मुझको न देख
देख दुनियादार और मजबूर योगी पास-पास
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like