दिल के साथ-साथ हुआ है जिगर ख़राब - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

कहते है जिसको हाल के है बर बसर ख़राब
जंगल कभी ख़राब था, अब है नगर ख़राब

कूचे में आशिक़ी के तअफ़्फ़ुन* बला का है
इतनी कहाँ थी, पहले कोई रहगुज़र ख़राब

समझे थे ख़ुशगवार हैं दिल की ख़राबियाँ
अब दिल के साथ-साथ हुआ है जिगर ख़राब

बाहर भटक रहे थे तो बस्ती ख़राब थी
अब घर में आ गए तो लगता है घर ख़राब

हमसे ख़राब-हाल कहाँ जाके चैन पाएँ
दुनिया इधर ख़राब है, उक़वा* उधर ख़राब

वो दिन गए कि छानते फिरते थे दश्त-दश्त
लगने लगा है अब तो मियाँ हर सफ़र ख़राब
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like