बस्ती-बस्ती देखता था कर्बला होते हुए - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

बस्ती-बस्ती देखता था कर्बला होते हुए
कितना बे-परवा था वो सबका ख़ुदा होते हुए

मैं कि हूँ हालात के तूफाँ में तिनके की तरह
मेरी मजबूरी समझ मुझसे ख़फ़ा होते हुए

ये भी क्या हर ज़ुल्म सह लेना सबब पूछे बग़ैर
जु्र्म का इक़बाल करना बे-ख़ता होते हुए

हम भी अपने तन की उर्मानी* पे थे नाज़ाँ बहुत
वो भी शर्माया न अबके बेक़बा* होते हुए

वो अज़ब इक शख़्स है, आसान भी दुश्वार भी
देर कब लगती है उसको मस्अला होते हुए

एक ही झोंका हवा का दोस्त भी, दुश्मन भी है
सोचता था हर नया पत्ता हरा भी होते हुए
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like