बैठ के पहरों सोचोगे - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

कल भी किसको देखा था, यह वो तो नहीं हैं, पूछोगे
हमसे मिलकर फिर जो मिलोगे, बैठ के पहरों सोचोगे

उम्र-रसीदां* नन्हें बच्चों! अब तो घरों को लौट चलो
गहरे साकित पानी में तुम कब तक पत्थर फेंकोगे

पास है जो कुछ भेंट चढ़ा दो मन की आग न बुझने दो
अगले बरस जब बर्फ़ गिरेगी, बैठे राख कुरेदोगे

रात हुई, पर मन की हलचल यारों! अब भी शांत नहीं
बाजारों की शोर मचाती भीड़ में कब तक घूमोगे

गर्दे-गुमाँ में ढल जाओगे, आखिर वो दिन आएगा
रात में जब भी आँख खुलेगी अपना जिस्म टटोलोगे
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like