धन्यवाद से कुछ ज़्यादा - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

3 min read · 12.4K reads

 
मैं किसी को याद करना चाहती हूँ
कहना चाहती हूँ धन्यवाद जैसा कुछ
आवाज़ वहाँ तक पहुँचेगी ?

वह जगह है
पहाड़ के ऊपर एक छोटी-सी
राशन की दूकान
वहाँ से मुझे आटा उधार मिला था
और थोड़ी-सी दाल

आटे का गेहूँ सीला हुआ था
दाल में कंकड़ों के साथ इल्लियाँ थीं
फिर भी इन्होंने बचाएँ मेरे प्राण
बनाए रखा भरोसा इस दुनिया पर

मैं कहना चाहती हूँ
वह शब्द
जो धन्यवाद से कुछ ज़्यादा हो

                  
 रचनाकाल : 1987
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like