इत्मीनान के लिए - निर्मला गर्ग

निर्मला गर्गनिर्मला गर्ग

2 min read · 12.4K reads

  
एक गिलास है जो तल तक ख़ाली है
ढँका है कोस्टर से
यह ऐसे ही रहना चाहता है
अकेला ख़ालीपन के अन्धेरे से घिरा
वही हो जाती हूँ मैं कभी-कभी
कभी-कभी हो जाती हूँ टीन
नीची छत की
दुःस्वप्न गिरते हैं जहाँ बारिश की तरह
खिड़की से झाँक कर देखती हूँ :
एक पेड़ है और एक बादल का टुकड़ा
इत्मीनान के लिए काफ़ी है यह फ़िलहाल ।
निर्मला गर्ग
About the poet

निर्मला गर्ग

View profile & all 41 Poems / Stories