याद हैं क्या तुम्हे वो दिन - 1 - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

6 min read · 12.4K reads

मेरी स्मृतियों में
आज भी शेष हैं वे दिन
ताजे गुलाबों की
मादक सुगन्ध में भीगे
रक्ताभ पंखुड़ियों की भाँति
वे दिन जीवित हैं
मेरी शेष स्मृितयों में
ढ़लती साँझ के
गहराते अँधेरे में
मेरे समीप हैं मात्र
चारपाई पर बिछी
सिकुड़न युक्त चादर
पुरानी गंध से युक्त तकिया
सिराहने पड़ी कुछ दवायें
बूढ़े हो चुके मेरे बालों से
उठने वाली पुरानी गंध
मेरे मटमैले नेत्र
जो अब इस कमरे की किसी वस्तु को
देख पाने में अक्षम हैं
चम्पई रंगो वाली मेरी वो त्वचा
जिसकी तुलना तुम
उगते सूरज की लालिमा से करते थे
आज वो मोटी झुर्रियों से भर चुकी है
ऊर्जा व सौन्दर्य विहीन मेरी देह
मेरी स्मृतियों में शेष हैं
आज भी वो दिन
ताजे गुलाबों की पंखुड़ियों-से
भीनी सुगन्ध युक्त/ वे दिन
तुम्हारे प्रेम से भीगे
रंगीन फा़ख्ता के पंखों की भाँति
हवा में उड़ते से वे दिन
ढ़लती साँझ की इस निस्तब्ध्ता में
नीले तारों भरे आकाश से
अकस्मात् टूटते किसी तारे की भाँति
सम्मुख आ जाना
तुुम........मेरी स्मृतियों से निकल कर
साँझ के धुँधलके में
मुझे पहचान लेना
याद हैं क्या तुम्हे......वे दिन...
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like