रूपहली शाम - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

सुबह फिर धूप निकलेगी
गुलमोहर के फूल फिर वहाँ
खिल जायेंगे
जहाँ, मैं और तुम मिलेंगे
पंक्षी शाम को लौटेंगे
नीड़ में
तुम भी आ जाओगे
मुझे अपने आगोश में
छुपा लेने के लिये
लेकिन तुम नही जानते
मैं सुबह की रोशनी से
कितनी भयभीत रहने लगी हूँ
हर सवेरा मुझे
कमजोर बना देता है
मेरे अन्दर
अविश्वास भर जाता है
ये अविश्वास मेरे प्रति है
या तुंम्हारे
ये मैं नही जानती
मै सुबह होने के साथ
शाम की प्रतीक्षा करने लगती हूँ
जब तुम एक रूपहली शाम को
लौटोगे।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like