पुर्नजागरण - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

पुनः विगुल बज उठा
झण्डे- बैनरों से पट गया/ वह कस्बा
जहाँ सूर्य उदित होता
मंदिर के घंटे, प्रार्थनाओं,
दुआओं के स्वरों से
मानो तालमेल बिठाता हुआ।
दिन में /पसीने और परिश्रम की गंध
फैल जाती /चतुर्दिक
सूर्यास्त के सुनहरे क्षितिज पर
उड़ते हुए झुंड /श्वेत कपोतों के
शान्ति के गीत गाते हुए
कुशीनगर के हरे वृृक्षों में समा जाते
उनका आगमन !
गेहूँ के लहलहाते खेतों में
 ईंट पत्थरों का पट जाना
ये पसीने में सनी मिट्टी
भूमि में दफन शहीदों के हड्डियों पर
नव निर्माण करेंगे
विध्वंस का,आक्रोश का
बावजूद इसके /कभी तो पौ फटेगा
फैलेगा उजाला।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी