घर से बाहर निकली बिटिया - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

5 min read · 12.4K reads

घर से बाहर निकली
शाम ढ़लने तक वापस नहीं आयी
माँ आशंकित...
काँप-काँप उठता हृदय
रह-रह कर अनेक शंकायें उठ रही हैं
कहीं किसी लड़के के साथ...
नहीं... नहीं...
सड़क पर कोई दुर्घटना...
नहीं... नहीं...
कहीं कोई शारीरिक उत्पीड़न...
अनेक प्रश्न... अनेक आशंकाये...
लहूलूहान हो रहा माँ का हृदय...
कहाँ जाये... कहाँ ढूँढे...
कौन बतायेगा उसे
उसकी लाडली का पता
ओस की बूँदों के समान उज्ज्वल बिटिया
बाहर की धूप में सूख तो नहीं गयी...
आशंकाओं के मध्य झूलती, तड़पती माँ
दिन भर में अनेक बार जीती-मरती है
थका-हारा पिता सायं घर आता है
बिटिया को घर में न देख
शब्दहीन हो बैठ जाता है
लकड़ी की उसी कुर्सी पर
जिस पर बैठ बचपन में खेलती थी बिटिया
कौन बतायेगा उसकी बिटिया का पता...
कहाँ है हाकिम... कहाँ है सरकार...
किससे पूछे वह अपनी बिटिया का पता...
अनेक प्रश्नों के समक्ष खड़ी है बिटिया...
खड़े है उसके माता-पिता...
कौन है अपराधी...?
अपराधी का कोई चेहरा नहीं
घर से बाहर निकली बिटिया कहाँ है...?
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे