उसी की रौशनी रहती है इस क़दर मुझ में

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

उसी की रौशनी रहती है इस क़दर मुझ में

जो उस के लौट के आने की है ख़बर मुझ में

छुआ था जिन में कभी मुझ को तेरी चाहत ने

वो लम्हे जागते रहते हैं रात भर मुझ में

जो रास्ते के अँधेरों से डर के लौट गया

वो काश देखता ज़िंदा थी इक सहर मुझ में

मुझे डरा नहीं सकती ये मुश्किलों की धूप

अभी उम्मीद का बाक़ी है इक शजर मुझ में

तिरे वजूद को छू ले तो फिर मुकम्मल हो

भटक रही है ख़ुशी कब से दर-ब-दर मुझ में

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like