नैन तो बार बार भर जाएँ

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

नैन तो बार बार भर जाएँ

कैसे नग़्मे बहार के गाएँ

तेरा एहसास खो गया हम से

अब तुझे ढूँडने कहाँ जाएँ

हाथ अपने लहूलुहान हुए

रंजिशें और कितनी सहलाएँ

रेशमी तार से बंधी थीं मगर

टूटती ही नहीं हैं आशाएँ

आप के ख़ूँ का रंग देख लिया

अब अदा-कारियाँ न दिखलाएँ

हम मोहब्बत के हो लिए साहब

आप अपनी दुकान पर जाएँ

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like