कैसे होती है शब की सहर देखते

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

कैसे होती है शब की सहर देखते

काश हम भी कभी जाग कर देखते

ख़्वाब कैसे उतरता है एहसास में

तेरे शाने पे रख के ये सर देखते

एक उम्मीद थी मुंतज़िर उम्र भर

काश तुम भी कभी लौट कर देखते

बर्फ़ की झीनी चादर तले झील थी

छू के मुझ को कभी तुम अगर देखते

उँगलियाँ उन की लेतीं न सन्यास तो

मेरी ज़ुल्फ़ों से भी खेल कर देखते

एक पर्वाज़ में गिर न जाते अगर

तेरे मन का गगन मेरे पर देखते

बंद कमरों ने खोली नहीं सांकलें

वर्ना सज्दे में बैठी 'सहर' देखते

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like