जाने अब खो गया किधर पानी

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

जाने अब खो गया किधर पानी

था कभी आँख का गुहर पानी

मारो पत्थर भी तो नहीं हिलता

जम चुका है अब इस क़दर पानी

आने वाले हैं कुछ हसीं मंज़र

तू अभी आँख में न भर पानी

तब ग़ज़ल की गली पहुँचता है

आँख से बह के रात भर पानी

न समेटा गया न काम आया

मैं भी हूँ जैसे रेत पर पानी

मेरी हस्ती 'सहर' है बस इतनी

जैसे सहरा में बूँद भर पानी

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like