शाहीन में बदल - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

5 min read · 12.4K reads

किरदार ही ना रह, सामाईन में बदल
ज़मीन छोड़ कर, शाहीन में बदल

क़ैद खेल में तू है, तस्वीर पे कर नज़र
खिलाड़ी नहीं यूँ रह अब गवाह में बदल

धुंधली क्यों हो रही शराबी तेरी नज़र
जाम को बदल, या खुदको साकी में बदल

कुर्रा-ए-अर्ज़ की शख्सियत देखनी है गर
चाँद में बदल जा, सितारों में बदल

इन्तेहाई तकलीफ से गर तू रहा है गुज़र
हाकिम में बदल या फिर दवा में बदल

ज़लज़ले के होंगे क्या क़ायनात में असर
वक़्त बन या ख़ाक, क़ायनात में बदल
 
चला जायगा यूँ ही ख़त्म होगी न रहगुज़र
रास्ते बदल या खुद मक़ाम में बदल

न शमा बुझने, ना प्यास ख़त्म होने का डर
दश्त राह पर तू खुद को सराब में बदल

रेगाँ हो रहा है इधर ख़ाक का मंज़र
नीना नए नज़रिए को नज़ारों में बदल
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय