हसरतों के हंस - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

वो न हो दोस्त सही, तो चारागर[1] ही सही
दवा-ए-मर्ज़ है उसकी एक नज़र ही सही

वीराँ रहगुज़र पर, हों कोई क्यों मुज़तर[2]
के हमनवा[3] न सही, तो हमसफ़र ही सही

हसरतों के हंसों के नशेमन[4] का शहर है
फलक-ओ-ज़मी न सही, सागर ही सही

यूँ सुकूत[5] से, उन्होंने है कोई बात कही
वो मुक़म्मल हो गई, मुख़्तसर[6] ही सही

अब आबशारों[7] से, अपनी भी आशनाई[8] है
फिर सराबों[9] के मुसाफिर, बेखबर ही सही

वर्क-दर-वर्क[10] बिखरती रही है हस्ती मेरी
के उसे दहर न सही ग़म-ए-दहर[11] ही सही
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like