गुल-ए-मौसम खिला है - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

2 min read · 12.4K reads

गुल-ए-मौसम खिला है
औ मुस्कुराने की वजह है
हाय नाकामी-ए-दिल मगर
बहुत अफ़सुर्दा सुबह है …
मिज़ाज बादलों का भी आज
आदमी की तरह है
बरसना चाहता है पर
खड़ा अपनी जगह है
बहुत खोलीं है हमने पर
उलझी हर गिरह है
थके सूरज की मानिंद
मजबूरियों से सुलह है
सितारों में चमक थी के
फ़लक-ए-शब् सिआह है
फिक्र तुमको मेरी अगर
तो क्यों इतनी जिरह है
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like