दिए - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

बुला रही है चाँदनी, हौले से दस्तक दिए
के बेपायाँ अंधेरों में जलेंगें, कब तक दिए

बेदाग़ दरख्शां हैं सबके महल-ए-आरज़ू
के ज़ख्म-ए-हसरताँ, कब के हैं ढक दिए

ज़र्द ज़र्द सी किताबें, ये ज़र्द से शजर
बदलते मौसमों ने हैं कैसे सबक दिए

बेसब्र हो रहा था पैमाना-ए-दिल
कुछ बूँद लहू के यूँ ही छिटक दिए

उदास आज क्यूँ तेरी ज़ात है; ये कह-
दो बूँद आंसू भी हँस कर चमक दिए
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like