दाँत - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

गिरने वाले हैं सारे दूधिया दाँत एक-एक कर
टूटकर ये दाँत जाएंगे कहाँ?

छत पर जाके फेंकूँ या गाड़ दूँ ज़मीन में

छत से फेंकूंगा चुराएगा आसमान
बनाएगा तारे
बनकर तारे चिढ़ाएंगे दूर से
डालूँ चूहे के बिल में
आएँगे लौटकर सुन्दर और चमकीले
चिढाएँगे बच्चे ’चूहे के दाँत’ कहकर
खपरैल पर गए तो आएँगे कवेलू की तरह
या उड़ाकर ले जाएगी चिड़िया

गाड़ूँगा ज़मीन में बन जाएँगे पेड़
खाएगा मिट्ठू मुझ से पहले फल रसीले
मुट्ठी में दबाए दाँत दौड़ता है बच्चा
पीछे-पीछे दौड़ती है माँ।
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like