झुण्ड - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

 
पक्षियों को झुण्ड में जाते देखती हूँ जब भी
पहुँच जाती हूँ बचपन के दिनों में
देखती हूँ
जब भी मछलियों को जाल में फँसा
बेटियों को विदा करते
गीत गाती औरतों के झुण्ड में पहुँच जाती हूँ
देखती हूँ जब भी केलों के झुण्ड को
जीत का जश्न मनाते
खिलाड़ियों के झुण्ड में पहुँच जाती हूँ
पक्षी और केले
झुण्ड में किसी भी जगह को घेरते नहीं...
आकाश में उड़ते पक्षियों का झुण्ड
किसी की चोंच से गिरा कुछ धरती पर
काश...
ये वो पट्टी हो जो झुण्ड में रहने और
दूसरों को जगह देने का पाठ पढ़ाती हो
कितना अच्छा हो...
ये पट्टी
किसी भले मानुष के हाथ लग जाए...
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like