गोडसे अब भी याद है मुझे - नीलेश माथुर

नीलेश माथुरनीलेश माथुर12 Sept 1972

4 min read · 12.4K reads


इतिहास में

बड़ा कमजोर हूँ मैं

हुमायूँ का बाप

और शाहज़हान का बेटा

याद नहीं मुझे,


मुझे तो याद है

बाबर की बर्बरता

और औरंगजेब की

साम्प्रदायिकता,


कभी कभी

याद आते हैं मुझे

बहादुर शाह ज़फर

और उनके शेर,



याद है मुझे

वो झूठे सूरमा

जो अंग्रेजों और मुग़लों के

तलवे चाटते थे,


याद है शहादत

भगत और आज़ाद की

सुभाष भी अक्सर

याद आते हैं मुझे,


भूल चुका हूँ मैं

रक्त रंजित इतिहास,


लेकिन हाँ....

गोडसे अब भी

याद है मुझे

जिसने एक युग का

अंत किया

सही या गलत

मैं नहीं जानता..............
नीलेश माथुर
About the poet

नीलेश माथुर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like