दर्द - नीलेश माथुर

नीलेश माथुरनीलेश माथुर12 Sept 1972

3 min read · 12.3K reads

बहुत गहराई से
महसूस किया है
मैंने दर्द को इन दिनों,
बहुत समय बाद
खुलकर रोने का मौका
मिला है इन दिनों,
कोई सह रहा है दुःख
किसी के लिए
कोई ढाए जा रहा है सितम
किसी पर इन दिनों,
इस जिस्म से
रूह को जुदा कर सकूँ
इतना साहस भी
नहीं बचा है मुझमे इन दिनों,
जिन्हें अपना समझता रहा
उम्र भर
वही कत्ल करने पर आमाद हैं मेरा
इन दिनों,
किससे कहूँ
हाले-दिल अपना
मेरा खुदा भी मुझसे
नाराज है शायद इन दिनों !
नीलेश माथुर
About the poet

नीलेश माथुर

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like