वादी-ए-कैलाश - नज़्म

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

मैं काफ़िर हूँ

मुझे ख़ुशबू भरी वादी बुलाती है

जहाँ किरनें उतरती हैं

तो धरती रक़्स करती है

जहाँ झरने मचलते हैं

फ़ज़ाएँ गुनगुनाती हैं

जहाँ नफ़रत नहीं होती

जहाँ क़ातिल नहीं होते

जहाँ ग़ुर्बत तो होती है

मगर मुजरिम नहीं होते

वो वादी ही तो जन्नत है

मोहब्बत ही इबादत है

जहाँ सब लोग रक़्साँ हैं

ख़ुशी के रंग में डूबे

सरापा नूर सब चेहरे

बस अपनी धुन में रक़्साँ हैं

ख़ुशी भी रक़्स है उन का

ग़मी भी रक़्स है उन का

वो उल्फ़त भी मनाते हैं

वो फ़ुर्क़त भी मनाते हैं

वो काफ़िर हैं

मगर अब भी हसीं जन्नत में रहते हैं

मैं काफ़िर हूँ

मुझे ख़ुशबू भरी वादी बुलाती है

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like