चाँद कुछ देर को आते हो चले जाते हो

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

चाँद कुछ देर को आते हो चले जाते हो

मेरी आँखों में समाते हो चले जाते हो

मैं बहुत देर से तन्हा हूँ इसी बाम पे हूँ

तुम तो हर बाम पे आते हो चले जाते हो

चाँद तुम आते हो संग अपने सितारे ले कर

यूँ मुझे तुम भी सताते हो चले जाते हो

चाँद तन्हाई अजब चीज़ है क्या जानते हो

तुम तो महफ़िल ही सजाते हो चले जाते हो

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories