तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ कैसे हुआ था अब तो कुछ भी याद नहीं

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ कैसे हुआ था अब तो कुछ भी याद नहीं

दिल ने ये सदमा कैसे सहा था अब तो कुछ भी याद नहीं

जब जब तुम से मिलना चाहा जब जब तुम को याद किया

वो लम्हा कैसे गुज़रा था अब तो कुछ भी याद नहीं

नहर किनारे धीरे धीरे शाम की देवी उतरी थी

चाँद ने हम से क्या पूछा था अब तो कुछ भी याद नहीं

फूल सा चेहरा तारा आँखें काली ज़ुल्फ़ें ख़्वाब हुईं

मेरे दिल में कौन बसा था अब तो कुछ भी याद नहीं

जीवन की राहों में अब ये साथ निभाना मुश्किल है

हम ने तुम से कैसे कहा था अब तो कुछ भी याद नहीं

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like