किसी के प्यार में हर दम गुल-ओ-गुलज़ार सा रहना

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

किसी के प्यार में हर दम गुल-ओ-गुलज़ार सा रहना

बिना चक्खे किसी मय को यूँ ही सरशार सा रहना

यक़ीं करना किसी की ज़ात पर और फिर बदल जाना

कभी लैला कभी मजनूँ कभी हुशियार सा रहना

कभी संग-ए-मलामत सह के इस दुनिया को तज देना

कभी अपने ही रस्ते में किसी दीवार सा रहना

तुम्हें क्या हो गया है 'नीलमा' इस दश्त-ए-वहशत में

कभी छुप-छुप के रो लेना कभी बीमार सा रहना

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like