जो देखो तो अयाँ कुछ भी नहीं है
जो सोचो तो निहाँ कुछ भी नहीं है
वो रहता है कहीं उस से भी आगे
ये नीला आसमाँ कुछ भी नहीं है
फ़क़त दो चार दिन की है ये दुनिया
अरे छोड़ो यहाँ कुछ भी नहीं है
कहाँ दारा कहाँ है अब सिकंदर
बचा किस का निशाँ कुछ भी नहीं है
न तालिब है न है मतलूब कोई
ज़माँ और ये मकाँ कुछ भी नहीं है
सभी जज़्बों की क़ीमत लग चुकी है
मोहब्बत का बयाँ कुछ भी नहीं है








