युवा पीढ़ी का तराना - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

एक इक टुकड़े की ख़ातिर देंगे सौ-सौ जान हम
पर तुझे टुकड़े न होने देंगे हिन्दुस्तान हम

देश के कड़ियल जवाँ हम पूर्वजों की शान हम
कल के वह बलवान थे और आज के बलवान हम

शिवा हम प्रताप हम रंजीत हम चौहान हम
अब वतन के सूरमा हम हैं, वतन की शान हम

शेर दिल टीपू हमारी दास्ताँ, उनवान हम
लक्ष्मी बाई का बल, जीनत महल की आन हम

कल थी राजाओं की शक्ति आज की शक्ति अवाम
तब के हिन्दुस्तान वो थे अबके हिन्दुस्तान हम

आदमी सब आदमी हे ख़त्म कीजे ऊँच-नीच
कैसी यह तक़सीम जब इन्सान तुम इन्सान हम

चार दिन की ज़िन्दगी है काट ले हँस-बोल के
किसको रहना है यहाँ मेहमान तुम मेहमान हम

मौसमी नद्दी नही ंहम हैं महासागर ’नजीर’
हो गये मिल के पच्चासी करोड़ इन्सान हम
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like