रहिये अगर वतन में तो इन्साँ की शान से - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

रहिए अगर वतन में तो इन्साँ की शान से
वरना कफन उठाइए, उठिए जहान से

धड़कन है दिल की सुनिए करीब आ के कान से
यह शब्द वह नहीं जो अदा हो जबान से

अब शेर का शिकारी भी जायेगा जान से
वह तीर आखिरी था जो छुटा कमान से

आवाज खा न जाये कहीं साँय-साँय की
मुझको बचाइए मिरे सूने मकान से

बख्शी कभी न उसने भी आँगन को रोशनी
 उगते हैं तारे जिसके कदम के निशान से

मजदूर आदमी न हो कैसे थकन से चूर
सूरज भी हाँफ जाता है दिन की थकान से

धँस जाऊँगा जमीन में वापस न आऊँगा
वह तीर हूँ जो छुट चुका है कमान से

दिल से इक ऐसी हूक उठा करती है ’नजीर’
जेैसे धुआँ उठे किसी जलते मकान से
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like