महाकवि कालिदास - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

9 min read · 12.4K reads

हर हसीन मंज़र [1] की आड़ में गुज़र उनका
हँस पड़े उधर जलवे रख़ हुआ जिधर उनका
उनको सबसे है निस्बत [2] वो हैं शायरे फ़ितरत [3]
हर कली में दिल उनका फूल में जिगर उनका
हर हवा के झोंके में कालिदास का कासिद [4]
हर पहाड़ का झरना एक नामाबर [5] उनका
उनका रथ हर इक पथ पर वो ख़याल के रथ पर
हर जगह क़याम उनका हर तरफ़ सफ़र उनका
कालिदास तनहा भी और पूरी महफिल भाी
राह रौ [6] भी, रहबर [7] भी, रास्ता भी, मंजिल भी
हर विचारधारा में धड़कनें हैं भारत की
मादरे वतन के वो हैं दिमाग़ भी दिल भी
हो तरंग सरिता की या उमंग दरिया की
सबसे वो अलग भी हैं और सब में शामिल भी
घन गरज के वो राजा, मेघ दूत है उनका
वो तो ख़ुद ही तूफाँ हैं और ख़ुद ही साहिल भी
कालिदास फ़ितरत की वो हसीन अँगड़ाई
जिस पे नाज़ करती है हर चमन की रअनाई
कुछ अयाँ [8] हिमाला से कुछ अयाँ हिमाचल से
कल्पना की ऊँचाई कल्पना की गहराई
हर हसीन मुसकाहट मौज उनके मन की है
हर कली के घूँघट पर उनकीकार फ़रमाई [9]
हुस्न देके फूलों को आँख देके भौरों को
आप ही तमाशा हैं आप ही तमाशाई
कालिदास का दिल क्या दिल नहीं द़फीना [10] है
जिसमें राज़े फ़ितरत [11] है वो कवि का सीना है
कालिदास पर लिखना मेरे बस से बाहर था
कल्पना के माथे पर अब तलक पसीना है
कद्र जो करे दिन की, दिन तो है उसी का दिन
जो लिखे हर इक रूत पर उसका हर महीना है
शायरों की दुनिया है दायरा अँगूठी का
कालिदास अँगूठी का बे बहा नगीना [12] है
छा गये हैं दुनिया पर बन के दर्द का बादल
आँसुओं की भाषा में लिख गए हैं ’शाकुन्तल’
आश्रम की वीरानी ग़म और इतना तूफ़ानी
काँप-काँप उठे पंछी, चीख़़-चीख़ उठा जंगल
इक शकुन्तला का ग़म और सबकी आँखें नम
फूट कर ऋषि रोएँ रोए हरनियों का दल
लोग पढ़़ते जाते हैं होश उड़ते जाते हैं
इश्क़ की कहानी क्या, जो बना न दे पागल
सर झुकाना पड़ता है एक-एक उपमा पर
कालिदास छाए है आज अदब की दुनिया पर
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like