जो आजादी की मीरे कारवाँ है - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

जो आजादी की मीरे कारवाँ है
यही जी हाँ यही उर्दू जबाँ है

वही मैं हूँ वही मेरी ज़बाँ है
तुम्हारा अहदो पैमाँ [1] अब कहाँ है

मुहब्बत इए मुकम्मल दास्ताँ है
अब अपना-अपना अंदाजे बयाँ हैं

जमाने की जबाँ क्यों चुप रहेगी
सुनो जो कुछ तुम्हारी दास्ताँ है

मिरे होते मिरी कश्ती डुबो दे
किसी तूफाँ में ये जुरअत कहाँ है

मुझे देखो, न देखो उम्र मेरी
वही मैं हूँ वही अज्मे जवाँ [2] है

कहाँ से लायेगा वो खुशगुमानी [3]
जो अपनी जिन्दगी से बदगुमाँ [4] है

’नजीर’ अहमद है जिसका नाम नामी
सुना वो शायरे हिन्दोस्ताँ है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like