गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर - एक - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

जिसको अब तक न पा सका विज्ञान
है वो बे-पंख कलपना की उड़ान
सब तो उनको समझ नहीं सकते
जिसका अब जैसा गुण हो वैसा ज्ञान
जाने कितनी शताब्दी के बाद
आया टैगोर जैसा एक इन्सान
उनकी एक-एक विचारधारा में
हे छुपा राग-रंग का तूफ़ान
इस तरह राग-रागनी का रचाव
जेसे पर्वत की ऊँची-ऊँची चट्टान
फूटते हैं वहाँ-वहाँ से गीत
टूटती है जहाँ-जहाँ से तान
कहीं साधू को मौत आयी है
जिन्दगी ने बदल लिया है मकान
डूबने पर भी देश का सूरज
जगमगाये हुए है सारा जहान
आज भी गुन उन्हीं का गाते हैं
जन,गन, मन के मीठे-मीठे गान
देखने में ’रवीन्द्र एक ऋषि
और समझो तो पूरा हिन्दुस्तान
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like