1857 ई. के शहीदों की याद में - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

बैठी है दिलों पे धाक अब भी, तुम उठ गए, उठ गए जनाज़ा
सौ साल हुए मगर शहीदों, अब तक है तुम्हारा खून ताजा

गरजे हो अगर वतन के शेरो, मुँह तोप का बन्द हो गया है
फाँसी पे अगर लटक गए हो, सर और बुलंद हो गया है

मौत आई गले जो तुम से मिलने, तुमने उसे देश प्यार समझा
जब आके अजल ने थपकियाँ दी, माता का उसे दुलार समझा

जब गोलियाँ खा के गिर पड़े हो, भारत का क़दम सँभल गया है
करवट जो शहीद हो के बदली, इतिहास का रूख बदल गया है

हर मोड़ पे था अजल का पहरा, हर गाम पे ज़िन्दगी खड़ी थी
मरते थे वतन पे मरने वाले, मरने ही में सबकी ज़िन्दगी थाी

तम कत्ल हुए तो धार खूँ की, धरती को सँवारने लगी है
मुँह बन्द हुआ है जब तुम्हारा, तारीख़ पुकारने लगी है

मैदान मै जब उतर पड़े हो, तलवार पे चढ़ गया है पानी
नाना की उठी है जब भी तलवार, अंग्रेजों की मर गई है नानी
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like