गले से दिल के रही यूँ है ज़ुल्फ़-ए-यार लिपट

नज़ीर अकबराबादीनज़ीर अकबराबादी

1 min read · 12.4K reads

गले से दिल के रही यूँ है ज़ुल्फ़-ए-यार लिपट

कि जूँ सपेरे की गर्दन में जाए मार लिपट

मज़े उठाते कमर-बंद की तरह से अगर

कमर से यार की जाते हम एक बार लिपट

हमारे पास वो आया तो खोल कर आग़ोश

ये चाहा जावें हम उस से ब-इंकिसार लिपट

वहीं वो दूर सरक कर इताब से बोला

हमारे साथ न हो कर तू बे-क़रार लिपट

हमें जो चाहें तो लपटें 'नज़ीर' अब वर्ना

तू चाहे लिपटे सो मुमकिन नहीं हज़ार लिपट

नज़ीर अकबराबादी
About the poet

नज़ीर अकबराबादी

View profile & all 96 Poems / Stories

More from नज़ीर अकबराबादी

  1. नज़ीर ग्रन्थावली - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  2. नज़ीर ग्रन्थावली-2 - नज़ीर अकबराबादी

    सिवादे-शामे-ग़म[1] से रूह थर्राती है क़ालिब[2] में।नहीं मालूम क्या होगा, जो इस शब की सहर होगी॥

    12.4K reads
  3. शहरे आशोब - भाग १ - नज़ीर अकबराबादी

    है अब तो कुछ सुख़न२ का मेरे कारोबार बंद ।रहती है तबअ३ सोच में लैलो निहार४ बंद ।

    12.4K reads
  4. शहरे आशोब - भाग २ - नज़ीर अकबराबादी

    कोई पुकारता है पड़ा ‘भेज’ या ‘ख़ुदा’ ।अब तो हमारा काम थका भेज या ख़ुदा ।

    12.4K reads
  5. समधिन - नज़ीर अकबराबादी

    सराप[1] हुस्ने-समधिन गोया गुलशन की क्यारी हैपरी भी अब तो बाज़ी हुस्न में समधिन से हारी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानारसा चुग़ताई के शेरतुझ से मिलने को बे-क़रार था दिलतुझ से मिल कर भी बे-क़रार रहा— रसा चुग़ताईगंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोही