मुझे कुछ दैर सोने दो - नज़्म

नाज़ बटनाज़ बट

1 min read · 12.4K reads

सुनो जानाँ

मुझे कुछ देर सोना है

और अपनी आँख की पुतली में रक़्साँ तितलियों के लम्स को महसूस करना है

सुनो जानाँ

मैं आँखें बंद करती हूँ

तो उन मख़मूर लम्हों में

तुम्हारे रेशमी एहसास की इक नर्म सी ख़ुशबू

नवाह-ए-जिस्म-ओ-जाँ में फैल जाती है

फ़ज़ा महमेज़ होती है

उसी साअ'त हवा-ए-नीम-शब निर्मल सुरों में गुनगुनाती है

तुम्हारी याद आती है

तो मेरी आँख की पुतली में रक़्साँ तितलियाँ मुझ को सताती हैं

बदन में फैल जाती हैं

सुनो जानाँ

मुझे कुछ देर सोने दो

विसाल-आसार लम्हों का पता देती गुलाबी तितलियों के लम्स को महसूस करने दो

मुझे कुछ देर सोना है

मुझे कुछ देर सोने दो

नाज़ बट
About the poet

नाज़ बट

मूल नाम : नाज़ बट

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like