जिसे तुम देख लो तिरछी नज़र से

नवाब उमराव बहादूर दिलेरनवाब उमराव बहादूर दिलेर

1 min read · 12.4K reads

जिसे तुम देख लो तिरछी नज़र से

बहे ख़ून-ए-जिगर उस चश्म-ए-तर से

अगर कुछ बे-रुख़ी पाई नज़र से

लिपट जाऊँगा क़ातिल की कमर से

पस-ए-दीवार नाले किस ने खींचे

निकल आए जो घबरा के वो घर से

मैं क़ाइल क्यों न हूँ अपनी निगह का

लड़ी है जा के किस रश्क-ए-क़मर से

मिरी सूरत कोई देखे शब-ए-वस्ल

उदासी मुँह पे है ख़ौफ़-ए-सहर से

सिवा इस दिल के किस का हौसला है

मिलाए आँख क़ातिल की नज़र से

हज़ारों दिल जिगर होते हैं पामाल

निकल जाते हैं वो जिस रह-गुज़र से

हमेशा गर्म हो पहलू अदू का

तिरा जाँबाज़ इक बोसे को तरसे

ये हैं क्या चीज़ इन को क्यों छुपाएँ

दिल-ओ-जाँ दोनों सदक़े आप पर से

तड़प कर किस तरह काटी हैं घड़ियाँ

उसे तुम पूछ लो दर्द-ए-जिगर से

शब-ए-ग़म है जो मिलने का इरादा

अजल मिल ले ज़रा दर्द-ए-जिगर से

निगाहें फेर कर कहना किसी का

न देखो हम को हसरत की नज़र से

उन्हें ले आएगा समझा बुझा कर

नहीं उम्मीद ये पैग़ाम्बर से

जिगर कहना है दिल से हाल अपना

दिल अपना दर्द कहना है जिगर से

'दिलेर' अपने तो मर्ग-ए-ग़ैर पर भी

निकल पड़ते हैं आँसू चश्म-ए-तर से

नवाब उमराव बहादूर दिलेर
About the poet

नवाब उमराव बहादूर दिलेर

उपनाम : 'दिलेर' मूल नाम : नवाब शमशेर बहादुर रईस-ए-बाँदा जन्म : इंदौर, मध्य प्रदेश निधन : इंदौर, मध्य प्रदेश

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like